फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बंद कर बड़े आराम से घर खंगाला

Tue, 10 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात चोरों ने कोतवाली के शिवपुरी कालोनी (सरैया) में सेवानिवृत्त सूबेदार सहित दो मकानों को खंगाला। इस दौरान 30 हजार नकदी सहित लाखों का जेवरात पार कर दिया। पीडि़तों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



शिवपुरी कालोनी निवासी अश्विनी सिंह का परिवार सोमवार की रात भी सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद छत पर लगी लोहे की जाली को उखाड़कर उस कमरे में घुस गए, जिसमें कोई सोया नहीं था। वहां आलमारी में रखा 15 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया।

 इसके बाद अश्विनी सिंह के मकान के ठीक सामने सेवानिवृत्त सूबेदार ओमप्रकाश दुबे के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ी से नीचे उतर गए। मकान के अंदर जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे, उन कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बड़े ही आराम से मकान को खंगाला। बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखा सवा तोला का सोने का मंगलसूत्र, ढाई तोले का हार, 5 सोने की अंगूठी सहित 15 हजार नकदी निकालकर चम्पत हो गए।
विज्ञापन


 जिस कमरा में ओमप्रकाश सोए थे, उस कमरे का चोरों ने बाहर से दरवाजा नहीं बंद किया था। सुबह जगने पर उन्होंने बंद कमरों का दरवाजा खोला तो देखा कि बक्सा टूटा हुआ था और उसमें रखा नकदी सहित जेवराज गायब था। दो मकानों में चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पीडि़तों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए पीडि़तों से चोरों के संबंध में बातचीत की।

जिस हिसाब से मकानों की चराहदीवारी थी, उससे पीडि़त सहित अन्य लोग यह आशंका जता रहा थे कि हो सकता है कि चोर सीढ़ी लगाकर मकानों की छत पर चढ़े होंगे। एक ही रात दो मकानों में चोरी की घटना होने से कालोनीवासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें