जखनिया विधानसभा में सपा की ओर से आयोजित पीडीए जनपंचायत-संवाद
गाजीपुर। जखनिया विधानसभा में पाल पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है। पीडीए समाज के लोगों को भाजपा सरकार में कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है।
जन संवाद में उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सब लोग एक साथ मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, रामवचन यादव, श्रीराम, जयराम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामनाथ पाल और संचालन इंद्रदेव पाल ने किया।
मरदह ब्लॉक के झंगहा, तरौटी, सराय मुबारक गांव में सपा पीडीए जन पंचायत में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता संतोष यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया।
इस मौके पर रामनारायण यादव, रामाधार यादव, रोशन यादव, रमाशंकर गिरी, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे। जागोपुर, सियारामपुर एवं कलवरा गांव में भी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया।