गाजीपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आठवें वेतन आयोग पर सरकार के दृष्टिकोण से पेंशनर्स चिंतित हैं।
आयोग के नोटिफिकेशन में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों के विषय वस्तु का स्पष्ट उल्लेख किया गया था जिस पर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन आठवें वेतन आयोग की घोषणा एक जनवरी 2025 को हुई और उसका नोटिफिकेशन 3 नवंबर 2025 को हुआ, जिसमें पेंशनर्स के विषय वस्तु का कोई उल्लेख नहीं था। उन्होंने कहा कि फिलहाल आठवें वेतन आयोग के संबंध में सरकार की वेबसाइट जारी हो चुकी है जिस पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से अपना प्रत्यावेदन भेजा जाएगा।