फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रसव के तीन घंटे बाद प्रसूता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बड़ी नहर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर शाम गर्भवती महिला का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। नवजात के जन्म के तीन घंटे बाद प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते ही प्रसूता की मौत हो गई। परिजन देर रात शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि भरवलिया गांव निवासी शत्रुध्न राजभर ने बताया कि पत्नी पूजा (31) की शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर बड़ी नहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। बताया कि तीन घंटे बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें