फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पवन के शतक से गाजीपुर-ए की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप में सोमवार को मऊ और गाजीपुर-ए के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। गाजीपुर-ए ने कप्तान पवन राय के आतिशी शतक की बदौलत 51 रन से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर-ए की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान पवन राय ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 60 गेंदों में 143 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 16 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन

पवन की इस कप्तानी पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मऊ की ओर से यश रघुवंशी ने दो विकेट झटके, जबकि राघवेंद्र सिंह और जीशान अहमद को एक-एक सफलता मिली। 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम शुरुआत से दबाव में दिखी। हालांकि आर्यन राव ने संघर्षपूर्ण 63 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 19वें ओवर में 164 रन पर सिमट गई। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पवन राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई, जबकि मो. अम्मार, प्रीतम और मनीष ने स्कोरर की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें