फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चेन पुलिंग से पांच मिनटों तक खड़ी रही पूर्वोत्तर-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

विज्ञापन
करहिया हॉल्ट स्टेशन पर खड़ी पूर्वोत्तर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
गहमर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल लाइन पर स्थित करहिया हाल्ट स्टेशन पर सोमवार सुबह अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर पूर्वोत्तर-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक दिया गया। तकनीकी समस्या के चलते यह ट्रेन करीब पांच मिनट तक हॉल्ट पर खड़ी रही। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

भदौरा स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि भदौरा स्टेशन से पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को थ्रू-सिंगनल मिला हुआ था। सुबह करीब 11:45 मिनट पर करहिया हाल्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर पहुंचते ही अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गये। इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनटों तक स्टेशन पर खड़ी रही। लोको पायलट द्वारा तकनीकी समस्या को दूर किये जाने के बाद ट्रेन 11:50 पर बक्सर के लिए रवाना हो गई। हालांकि इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें