फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पवन के हरफनमौला खेल से सीपीसी ब्लू टीम 10 रन से जीती

विज्ञापन
शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में शॉट खेलता एप
विज्ञापन
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच शुक्रवार को सीपीसी ब्लू और एपीआरसी रेड टीम के बीच खेला गया। सीपीसी ब्लू की टीम ने पवन राय के हरफनमौला खेल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में 10 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी ब्लू की टीम पवन राय के शानदार शतक 168 तथा अभिनव कुमार के 54 रन की बदौलत 270 रनों पर आउट हो गई। एपीआरसी रेड की तरफ से प्रखर उपाध्याय ने सर्वाधिक 5, तौफीक अली ने 2 तथा योगेश राय एवं शिवांश सिंह ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी एपीआरसी रेड की टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 260 रन ही बना पाई। टीम की ओर से पियूष कुशवाहा ने सर्वाधिक 56 और कप्तान आदित्य भूषण ने 54 रन बनाए। सीपीसी ब्लू की तरफ से पवन राय एवं अजय यादव ने 2-2 एवं सचिन, सूर्यांश, विनीत एवं कप्तान मो. अम्मार ने 1-1 विकेट लिया। आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा शौर्य वर्मा एवं शिखर सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

1600 मीटर में भोला, 3000 मीटर में पवन सबसे तेज दौड़े-जमानिया। क्षेत्र के ढढनी गांव में शुक्रवार को नौवीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स (दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 40 गांवों के करीब 150 धावकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो चक्रों में आयोजित हुई। पहला 1600 मीटर और दूसरा चक्र 3000 मीटर दौड़ का था।इसके पहले शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने फीता काटकर किया। दूरदराज के गांवों से आए प्रतिभागियों ने उमस भरे मौसम के बावजूद अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पहले चक्र की 1600 मीटर दौड़ में नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर के भोला यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनहरिया के मनीष राजभर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सेंदुरा के मिथलेश बिंद तीसरे स्थान पर रहे। इस दौड़ में करीब 70 धावकों ने हिस्सा लिया। वहीं, दूसरे चक्र की 3000 मीटर दौड़ में अवकल के पवन राजभर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जंगीपुर के सजीत दूसरे स्थान पर रहे और अवकल के अश्वनी राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में 80 धावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने अंतिम पायदान पर रहे धावकों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि असफलता से घबराएं नहीं, लगातार अभ्यास से सफलता निश्चित मिलती है। इस अवसर पर किसान नेता झिल्लू यादव, कैप्टन जोखन सिंह यादव, अर्जुन यादव, राजू कनौजिया, रजनीकांत, रंजीत बसु, राकेश आदि रहे। निर्णायक की भूमिका जोखन सिंह यादव और अर्जुन यादव ने निभाई, जबकि रजनीकांत एवं रंजीत ने कमेंट्री किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें