ताड़ीघाट के ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में अंतरप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान रेड करती गहमर
सुहवल। क्षेत्र के ताड़ीघाट ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शहीद मेजर विकास सिंह व कर्नल योगेश सिंह की स्मृति में शुक्रवार को दो दिवसीय 10वीं मेंस सीनियर बालक/बालिका अंतरप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गहमर ने ताड़ीघाट बी टीम को 33-6 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आफताब एकेडमी ने ताड़ीघाट ए टीम को 39-9 अंक से हराया। तीसरा मुकाबला महेशपुर व हैदरगंज के बीच हुआ। महेशपुर ने हैदरगंज को 40-6 अंक से परास्त किया। चौथे व अंतिम मैच में बडौरा ने ताड़ीघाट ए को 36-6 अंक से शिकस्त दिया। पहले दिन बालिकाओं के चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में जनपद समेत यूपी, उत्तराखंड व बिहार के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका में मनोज, दिनेश, मुन्ना, अवधनाथ, आनंद और मनोज यादव रहे। कमेंट्री मुजिबुर्हमान एवं स्कोरर की भूमिका ऋषिकेश ने निभाई।