फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पवन को ए और ज्योति को बी टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से निर्धारित मानक एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए 20 फरवरी से कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप प्रस्तावित है। 25-25 ओवरों की होने वाली इस प्रतियोगिता में 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि इसके लिए गाजीपुर की दो टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाजीपुर टीम-ए की कमान पवन राय को सौंपी गई है। गाजीपुर टीम-बी का कप्तान ज्योति आदित्य को बनाया गया है। बताया कि बलिया, जौनपुर आजमगढ़, देवरिया, मऊ एवं वाराणसी जिले की टीम की सूची भी शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें