फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाजारों में गश्त कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
दुल्लहपुर में महिलाओं के बीच मिशन शक्ति का पांपलेट बांटकर जानकारी देती महिला आरक्षी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज छह के तहत अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त कर महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर कोतवाली, सैदपुर, नंदगंज, खानपुर, रामपुर मांझा, करंडा, जमानियां, रेवतीपुर, सुहवल, नोनहरा, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर, जंगीपुर, बिरनो, मरदह और महिला थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी तरह की अभद्रता या परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें