फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्पतालों में सांस, बुखार, पेट और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
मरदह सीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज से जानकारी लेते डॉ सर्वेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2100 मरीजों का इलाज किया गया। सांस, बुखार, पेट और सर्दी-जुकाम के मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा रही। मरदह: मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में हुआ। यहां डॉ. सर्वेश कुमार ने 13 मरीजों का इलाज किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ.राजीव गोड़ ने 22, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 23 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 33 मरीजों को देखा। नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेडिकल ऑफिसर डॉ शालिनी भाष्कर ने स्वास्थ्य मेले में आये 69 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। डॉ. शालिनी ने बताया कि इस समय ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम , बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

गहमर : जन आरोग्य मेले में 56 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में इलाज के लिए सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गहमर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला संपन्न हुआ।
इस मेले में आसपास के गांवों से आए मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर लगभग 1. 30 बजे तक 56 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें