फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सूरत से घर आ रहे यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
सूरत से घर लौट रहे एक यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने से हुुई मौत की खबर में-----रवि
विज्ञापन
सैदपुर। सूरत से घर लौट रहे एक यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो गई। मंगलवार की सुबह औड़िहार स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर सीएचसी सैदपुर लाई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

औड़िहार जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्री के बैग में मिले आधार कार्ड और अन्य कागजातों से पहचान करीमुद्दीनपुर थाना के करीमुद्दीनपुर निवासी रवि कुमार (45) के रूप में हुई। बैग से तीन दिन पहले की एक मेडिकल रिपोर्ट भी मिली, इसे देखकर यह पता चला कि यात्री पहले से बीमार था। बांद्रा टर्मिनल से गाजीपुर आने वाली बांद्रा टर्मिनस ट्रेन से सूरत में रवि बैठे थे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के औड़िहार जंक्शन पहुंचने से पहले उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे छटपटाता देख यात्रियों ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें