दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेल लाइन पर सोनवल गांव के पास चटकी पटरी।
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के ब्रांच लाइन दिलदारनगर -ताड़ीघाट रेल मार्ग स्थित सोनवल गांव के पास रविवार सुबह रेल ट्रैक चटकने की सूचना रविवार को लोगों ने ताड़ीघाट स्टेशन अधीक्षक को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल दिलदारनगर की तकनीकी टीम और कंट्रोल को अवगत कराया।
इधर दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर को सूचना के बाद सोनवल गांव के पहले रोक दिया गया। ट्रैक की मरम्मत होने बाद पैसेंजर गंतव्य के लिए रवाना हुई। जानकारी होते ही पहुुंची तकनीकी टीम ने चटकी रेल पटरी की मरम्मत करने बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। इससे ट्रेन करीब 12 मिनट तक खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ताड़ीघाट दीपक कुमार ने बताया कि ट्रैक के टूटने की सूचना पर ट्रेन को रोकवा दिया गया था। इसके बाद पहुंची तकनीकी टीम ने क्लैंप बांधकर ट्रैक की मरम्मत की।