फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सारनाथ एक्सप्रेस में मृत मिला यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के एस थ्री कोच में रविवार को एक यात्री मृत मिला। उनके पास से गाजीपुर से दुर्ग तक का आरक्षित टिकट मिला। सुरक्षा कंट्रोल से जानकारी मिलने पर वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर जीआरपी ने शव डिब्बे से उतारकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसकी शिनाख्त मरदह थाना क्षेत्र के करदह कैथोली गांव निवासी शंकर चौहान (56) के रूप में हुई।
विज्ञापन

सुरक्षा कंट्रोल से जीआरपी टीम को सूचना मिली कि सारनाथ एक्सप्रेस के एस थ्री कोच में एक यात्री अचेतावस्था सीट पर पड़ा हुआ है। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन संख्या 15159 सारनाथ 11.43 बजे पहुंची। जीआरपी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में टीम कोच में पहुंची। इस दौरान स्टेशन मास्टर अमरपाल सिंह एवं पूर्वोत्तर रेलवे डॉक्टर की टीम भी मौजूद थीं। डॉक्टरों की टीम ने कोच के अंदर ही चेकअप किया गया। इसके बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। वाराणसी सिटी के राजकीय रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय सिंह शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक शंकर चौहान की तबीयत पहले से खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें