फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन से धुआं निकलता देख अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। भटनी से वाराणसी सिटी जाने वाली 01747 पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों में सोमवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन के पीछे की तीसरी बोगी से धुंआ निकलने लगा। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी। इसके बाद बोगी से कूदकर यात्री इधर-उधर भागने लगे। ट्रेन करीब 15 मिनट तक कटयां ताल में खड़ी रही।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से शाम 07.12 बजे रवाना होने के बाद पैसेंजर ट्रेन गेट संख्या 28 से करीब 200 मीटर पहले पहुंची थी, तभी पीछे से तीसरी बोगी संख्या 054500/सी में बैठे यात्री नीचे से धुआं निकलते देख चिल्लाने लगे। इसी दरम्यान ट्रेन कटयां ताल में रुक गई और यात्री बोगी से कूदकर भागने लगे। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। करीब पंद्रह मिनट के बाद जब धुआं निकलना बंद हुआ तो ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई। आगे जाकर मेमो के जरिये स्टेशन प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इस बाबत सादात स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग के चलते पहिया जाम होने के कारण धुआं निकला था, कोई गंभीर बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें