सोनबरसा में सुभासपा के सेक्टर अध्यक्ष सुनील चौहान की दादी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद
गंगौली। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासिमाबाद स्थित ग्राम सभा सोनबरसा में रविवार की देर शाम पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा के सेक्टर अध्यक्ष सुनील चौहान के आवास पहुंचकर उनकी दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सूतिहार गांव निवासी कमलेश पाल के बड़े पिता के निधन पर भी उनके परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया।
मंत्री ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल भी दिया।
इस दौरान सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने पुरानी बाजार से हरि संकरी चट्टी तक जाने वाले सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति और नाले के पानी से हो रही समस्या की शिकायत मंत्री से की।
सुभासपा के प्रदेश महासचिव सिंहासन राम ने बताया कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सड़क की मापी पूरी हो चुकी है और जुलाई के अंतिम सप्ताह तक इस मार्ग पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर सिंहासन राम, दीपक राजभर, सुरेश राजभर, योगेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।