फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली के लिए सभी निभाए सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली के लिए सभी निभाए सहभागिता
विज्ञापन

जनपद ग्रीन अभियान के तहत पौधरोपण जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिले को हरा- भरा करने के अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण का कार्य जारी है। गुरुवार को भी शहर के साईं मंदिर परिसर में तथा गंगा किनारे पौधे लगाए गए। बिरनो गांव में भी पौधे रोपे गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान है। सबको जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए।
समाजवादी पार्टी के युवाओं की ओर से शहर के नवापुरा स्थित साईं मंदिर तथा गंगा किनारे फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही इन पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया गया। युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि हम सबको वातावरण प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर राहुल पांडेय, विपिन यादव, अभिषेक यादव, अभय, प्रमोद गुप्ता, प्रवीण, साहबलाल गुप्ता, लड्डन, अमन, आकाश, आदित्य सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार युवा सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरुणेंद्र प्रताप सिंह राज के नेतृत्व में बिरनों गांव में पौधरोपण किया गया। उन्होंने करीब एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। कहा कि व्यस्त जीवन के कारण लोग पर्यावरण की देखभाल को पूर्ण रूप से भूलते जा रहे हैं। अपने वातावरण को अच्छा और स्वस्थ बनाने के लिए और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी । आज पेड़ों को बचाने के लिए समय-समय पर पौधरोपण करना जरूरी है। कहा कि एक पेड़ दस पुत्र के समान होते हैं। जीवन में जिस तरह जल का महत्व है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व है। अगर आज नहीं चेते तो एक दिन ऐसा समय आएगा पृथ्वी से मानव जीवन का अस्तित्व मिट जाएगा। इस मौके पर नीतिन कुमार सिंह, भोलू, राहुल, नवीन कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, चंद्रभान सिंह, चंद्रदेव सिंह, पिंकू यादव, मुन्ना राजभर, सत्यम राज, साहिल, ऋषि सिंह, उज्जवल सिंह आदि मौजूद रहे।
00 ोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें