सादात। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार की शाम गाय चराते समय पैर फिसलने से एक पशुपालक गढ़ही में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बात उसका शव गढ़ही से बाहर निकाला गया।
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अमरनाथ यादव (24) बुधवार को दोपहर बाद गाय चराने निकला था। गांव के पास स्थित गढ़ही बरसात के पानी से लबालब भर गई थी। गढ़ही में गाय के उतरने पर उसे निकालने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। उसे डूबता देख आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच गए। लेकिन जब तक उसे बचाते वह डूब गया था। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। काफी देर बाद अमरनाथ का शव गढ़ही से बाहर निकाला गया। गांव के जयंती यादव का इकलौते पुत्र अमरनाथ की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। दूसरे दिन भी परिजनों में रूदन-क्रंदन जारी था। गांव के विकलांग जयंती यादव का बेटा अमरनाथ पशु पालन कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत के बाद परिवार का एकमात्र सहारा भी टूट गया है।
....