फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पखनपुरा ने बलिया को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। शनिवार को पांचवें मैच में पखनपुरा ने बलिया को टाई ब्रेकर में 5-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बढि़या खेल का प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। पहला हाफ पूरी तरह गोलरहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन गोलकीपरों और रक्षापंक्ति की मजबूती के आगे हर प्रयास नाकाम रहा। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहने पर निर्णायक को टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें पखनपुरा ने 5-4 से जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश मिश्रा तथा कमेंट्रेटर की सुरेंद्रनाथ राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें