फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यात्रा निकालकर बलिदानियों को किया नमन, हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प

विज्ञापन
बहादुरगंज में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिले में तिरंगा यात्राओं की धूम रही। शहर से लेकर गांव और ब्लॉक मुख्यालयों तक हाथों में तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर निकले। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन

यात्राओं में स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को नमन करने के साथ हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। भाजपा की ओर से लंका मैदान से निकली तिरंगा यात्रा सरयू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में बदल गई।
प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने शहीद सिपाही महेश कुशवाहा की पत्नी निर्मला कुशवाहा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डिलिया गांव में शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिजन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें