लखीमपुर खीरी में किसानों की शहादत के एक माह पूरा होने पर अन्नदाता के मान और सम्मान में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नम ऑखों से %किसान स्मृति दीप’ जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के एक माह पूरा हो जाने के बाद भी भाजपा की सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। अभी तक किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया गया और न ही सरकारी नौकरी ही दी गई है। सरकार की ओर से किए जा रहे शोषण के खिलाफ समाजवादी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतत्व में संकल्प लेते हैं कि इस जुल्मी सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक चैन से नही बैठेंगे। आज किसान बेबस एवं लाचार होकर दर-दर की ठोकर खा रहा है। चारो तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है। जनता परेशान, हताश एवं उदास है। किसान आशा भरी निगाहों से सरकार की तरफ देख रही है और लगातार गुहार लगा रहा है सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। इस अवसर पर व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सद्दाम खां, मेराज खां, तौकीर खां, पूर्व प्रधान विजय यादव, अभिषेक यादव, रजनीकांत यादव, पंकज यादव, टुन्ना यादव, विक्की सिंह, दीपू यादव आदि मौजूद थे।