फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी आनलाइन तो कभी आफलाइन और इसको लेकर चंदौली में हुई घटना को लेकर खरीद बंद रहने से किसानों को ठंड के इस मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार से क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस वर्ष दो लाख 31 हजार दो सौ मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के कुल 131 क्रय केंद्र खोले गए। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निश्चित की गई है। आवक विलंब से होने के कारण जिले में खरीद कुछ देर से शुरू होने से इसकी रफ्तार कम रही। कुछ सप्ताह पहले इसमें तेजी आई है। बताया गया है कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख छह हजार 127 एमटी धान की खरीद कर ली गई है। यह 14 हजार 160 किसानों से की गई है। जहां तक भुगतान की बात है तो अब तक 8062 किसानों का 119.42 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष के भुगतान की कार्रवाई विभाग की ओर से की जा रही है। अब तक कुल 37429 किसानों ने पंजीकरण कराया है। धान की खरीद के लिए कुल 2880 बोरा गांठ यानी 14 लाख 40 हजार बोरा उपलब्ध है। वाराणसी मंडल इंस्पेक्टर-आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीशरण गौतम ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार को चंदौली के डिप्टी आरएमओ एवं एसएमआई के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं धान खरीद को लेकर शासन की ओर से कभी आफलाइन तो कभी आनलाइन की प्रक्रिया से आक्रोशित क्रय केंद्र प्रभारियों ने हड़ताल कर दी थी। स्थिति बिगड़ते देख शासन के निर्देश पर खाद्य प्रशासन के अपर आयुक्त अनिल कुमार शनिवार को यहां पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। बताया कि सोमवार से धान की खरीद होगी। इससे पहले अपर आयुक्त ने नौ क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें