फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर रखे धान को गोदाम व मिलरों के यहां भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/सुहवल। क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बाहर रखे गए धान को लेकर जिलाधिकारी के तेवर को देख क्रय केंद्र प्रभारी हरकत में आ गए। इसके बाद खुले आसमान के नीचे रखे गए धान के बोरों को वाहनों से संबंधित गोदामों एवं मिलरों के यहां भेज दिया गया। इतना ही नहीं आगे ऐसी नौबत न आए इसके लिए भी सभी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

किसानों से खरीदे गए धान को तहसील अंतर्गत जगह-जगह क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गया था। बारिश के बाद इसमें सैकड़ों बोरे धान भीग गए थे। सड़क किनारे रखे गए धान के बोरों पर ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने उसी दिन शाम को रेवतीपुर, उतरौली, पकड़ी, अमौरा एवं सेवराईं ब्लाक स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। किसानों से खरीदे गए धान को बाहर देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई थी। उनके सख्त तेवर से सहमे क्रय केंद्र प्रभारियों ने यहां रखे धान के बोरे को वाहनों से संबंधित मिलरों के यहां भेज दिया। यही नहीं जो धान खरीदा जा रहा है, उसे भी अब तौल कराने के बाद सीधे मिलरों के यहां भेजा जा रहा है। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में सेवराई के उपजिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर रखे गए धान एवं धान के बोरों को प्रभारियों द्वारा वाहनों से मिलों को भेज दिया गया है। साथ ही जो तौल हो रही है उस धान को भी अब सीधे मिलरों के यहां भेजा जा रहा है। कहा कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि आदेशों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें