फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जूलूस निकालते युवा कांग्रेस

Fri, 29 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने  गुरुवार को जुलूस निकाला। जुलूस शहर के रजदेपुर स्थित जैनुल बशर भवन से  निकाला जो विभिन्न रास्तों से होते हुए  जिलाधिकारी कार्यालय के पास समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने डीएम को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन



वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि आम जनता बुनियादी चीजों के लिए तरस रही है। जनता की समस्याओं से किसी को सरोकार नहीं है। जनता के सवालों को कांग्रेस नजरअंदाज नहीं होने देगी। जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी।

आशुतोष गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के प्रस्तावित 265 कार्यों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। स्वकर प्रणाली को समाप्त करते हुए बढ़े हुए बिजली के बिल को वापस लिया जाए। प्रदेश महासचिव आशुतोष चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन


 पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर चुप बैठे वाली नहीं है।  इस अवसर पर शफीक अहमद, अब्दुर राफेज्या, मंसूर आलम राईनी, शबीउल हसन, मुहम्मद राशिद, रामभद्र पाठक, ओमप्रकाश भारद्वाज, शमशाद खान, बटुकनारायण मिश्र, रत्नेश पांडेय, आदि उपस्थित थे। इससे पहले कलेक्ट्रेट में प्रवेश की बात को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें