फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
सादात विकासखंड के एक केंद्र पर परीक्षा देते नवसाक्षर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। साक्षरता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए रविवार को जिले के विभिन्न विकासखंड क्षेत्रों में बनाए गए 217 परीक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें चिह्नित 3025 में 2853 ने परीक्षा दी जबकि 172 उपस्थित नहीं हुए। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लेकर पढ़ने-लिखने और बुनियादी ज्ञान से जुड़े अपने अर्जित कौशल का आकलन कराया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर नवसाक्षरों ने निर्धारित प्रश्नपत्र के आधार पर परीक्षा दी। परीक्षा का उद्देश्य साक्षरता अभियान से जुड़े नवसाक्षरों के ज्ञान और उनकी सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करना है। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित कर बीआरसी कार्यालय पर जमा कराया गया। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों का पूरा विवरण तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय स्तर से परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद सफल नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों की साक्षरता क्षमता का आकलन करने के साथ ही उन्हें आगे की शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जा रही है। सादात विकासखंड के 20 परीक्षा केंद्रों पर 252 नवसाक्षरों की परीक्षा हुई। पीएम श्री विद्यालय सरदरपुर के प्रधानाध्यापक रमेश राय ने बताया कि 17 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें