गाजीपुर। वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को बजट लोकसभा मेँ परंपरागत तरीके से पेश किया गया। लेकिन रेल बजट मेँ पूर्वांचल को कोई खास तरजीह नही मिली है। रोजमर्रा की यात्रा करने वाले और सुदूर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बजट पर निराशा जताई है। रेल बजट मेँ पूर्वांचल के यात्रियों के लिए कोई उपहार नहीं मिल सका है। वाराणसी- गाजीपुर वाया छपरा रेल मार्ग पर कोई नयी ट्रेन नहीं मिली। रेल किराया से लेकर अन्य सुविधाओं में कोई छूट नहीं मिला है। इतना जरूर है कि तेजस जैसी 150 ट्रेनों के चलाने को लेकर रेल यात्रियों ने खुशी जताई है।
रेल यात्रियों से बातचीत...
-रोजमर्रा की यात्रा करने वाले छात्र -छात्राओं को इस बजट मेँ कोई सुविधा और छूट का प्राविधान नहीं मिला है। इससे युवकों मेँ निराशा व्याप्त है। छात्र और युवा इस रेल बजट से सुविधाओं की उम्मीद जता रहे थे।- निशांत कुमार।
-रेल बजट मेँ तेजस जैसी 150 ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था के प्रस्ताव जरूर स्वागत योग्य है। लेकिन रेलवे ट्रैक के विस्तार की आवश्यकता पर कोई फोकस नहीं है।- जितेंद्र कुमार मौर्य।
-रेल बजट मेँ पूर्वांचल के प्रमुख रूट वाराणसी से गोरखपुर, मऊ, बलिया और छपरा आदि के लिए लिए नयी ट्रेन का प्राविधान नहीं है। इससे जनपदवासियों में मायूसी देखने को मिली।-अमित सोनी।
-पूर्वांचल के गाजीपुर सिटी से आनंद बिहार, कोलकाता के लिए जौनपुर -जाफराबाद होकर ट्रेनें चलती हैं। जाफराबाद मेँ टर्मिनल न होने से ट्रेन के रूट बदलने मेँ ट्रेनें घंटों विलंबित होती हैं। ऐसे मेँ यहाँ टर्मिनल की मांग की उपेक्षा किए जाने से पूर्वांचल के लोग़ दु:खी हैं।-कृष्णा प्रसाद।
....