फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर चले विद्युत कर्मियों का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी नगर के बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में जारी रहा। इस मौके पर प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में प्राइवेट मीटर रीडरों तथा कम्प्यूटर आपरेटरों का शोषण किया जा रहा है। इन कर्मियों को लगभग चार-चार महीने का वेतन भुगतान नहीं किया गया है और जो भुगतान भी किया जा रहा है वह न्यूनतम मजदूरी से भी कम तीन से चार हजार दिया जा रहा है। वेतन न मिलने से उन्हें तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना के बीच संबंधित कंपनी के सुभेंदु द्वारा निर्भय नारायण सिंह से फोन पर वार्ता कर धरना को समाप्त कराने की सिफारिश की गई, लेकिन श्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पूर्व के हटाए गए मीटर रीडरों को पुन: कार्य पर नहीं रखा जाता है एवं सुपरवाइजरों का तीन माह एवं मीटर रीडरों के दो माह के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। 13 जनवरी से यह कार्य बहिष्कार और भी तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी, अजय विश्वकर्मा, संतोष कश्यप, सैदपुर के सुपरवाइजर कृष्णकांत सिंह, शशिकांत भारती, हरेंद्र कश्यप, शिवशंकर कश्यप भानू सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे। अध्यक्षता विजय शंकर राय तथा संचालन सुरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें