फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में हर गुरुवार को अब हड़ताल नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कासिमाबाद तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा सप्ताह में एक या दो दिन कार्य बहिष्कार को लेकर वादकारियों में काफी नाराजगी थी। मंगलवार को तहसील बार एवं सेंट्रल बार के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि सप्ताह में हो रहे कार्य बहिष्कार जो विशेष तौर से गुरुवार को किया जाता है को आगे से नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि वादकारियों के हित को ध्यान में रखकर अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि के बीच में कोई अगर दिक्कत आती है तो मिल बैठकर तय कर लेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कासिमाबाद मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं उनकी टीम तथा बार एसोसिएशन के इस प्रयास के लिए उप जिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दीपकलाल श्रीवास्तव, राजनारायण तिवारी, बीरू चौहान, भृगुंजय प्रजापति, घूरा राजभर, लल्लन चौहान, शिवराज बिंद, कासिमाबाद तहसील बार के अध्यक्ष संजय तिवारी, संतोष कुमार राम, सौरभ सिंह, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें