गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आम सभा शहर के लकड़ी का टाल स्थित एक परिसर में रविवार को हुई। इसमें संगठन विरोधी कार्य करने पर सर्वसम्मति से महामंत्री दीपक उपाध्याय को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।
बैठक में चेयरमैन कृष्णमुरारी केडिया ने संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष नागमणि मिश्र ने कहा कि संगठन विरोधी कार्य करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीआरओ अभय प्रकाश ने जीएसटी के अंतर्गत होने वाली एक्सपायरी और बिना आर्डर के गुड्स भेजने की चर्चा की। सिद्वार्थ चौरसिया ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के संबंध में अपनी परेशानियों से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में देशभर में व्याप्त फार्मासिस्टों की समस्या पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एक स्वर से संस्था में जो भी कमी या विसंगति है उसके लिए महामंत्री को जिम्मेदार ठहराया। सदस्यों की बातों को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन केडिया ने महामंत्री को हटाने के लिए सहमति प्रदान की। इस पर अध्यक्षता करते हुए ज्योति चौरसिया ने अपनी मुहर लगा दी। बैठक में अतुल अग्रवाल, राजेश, रवि केडिया, सुनील सिंह, बबलू, अब्बास , शानू, शिवशंकर, विनोद, अशोक, अनीस, पप्पू, ओमप्रकाश शर्मा, अंजू सर्राफ, जावेद आदि उपस्थित थे। संचालन वृजेश पाठक ने किया।