फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकीली धूप ने रिचार्ज किया जीवन

Mon, 05 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 आखिरकार नए वर्ष के पांचवें दिन मौसम की मेहरबानी ने लोगों का जी खुश कर दिया। सोमवार को चमकीली धूप ने सभी को रिचार्ज कर दिया। हालांकि तेज हवा लोगों को परेशान करती रही, लेकिन पिछले कई दिनों से ठंड से अक ड़ी शरीर की मशीनरी चुस्त-दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन


लोगों में धूप का लालच इस कदर दिखा की वे कई काम-काज छोड़कर इसका आनंद लेने में लगे रहे। । शाम ढलने तक मैदानों और घरों की छतों पर बच्चे खेलते-कूदते रहे। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे ठंड बलवान होने लगी।

पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर इस कदर था कि लाख जतन के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। ठंड अगर थोड़ी -बहुत कमजोर पड़ रही थी तो वह थी अलाव। एक बार फिर गुरुवार को अचानक मौसम में करवट ली और शाम को बदली के बीच बारिश शुरु हो गई।
विज्ञापन


इस शाम बारिश का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह रुक-रुककर शनिवार की दोपहर तक जारी रही है। बारिश की वजह से ठंड में इजाफा हो गया। बिन मौसम बरसात से हर किसी के होश उड़े हुए थे। इसी क्रम में रविवार को धूप निकली, लेकिन धूप और छांव होते रहने से लोगों को धूप का पर्याप्त लाभ नहीं मिल सका।

 लेकिन सोमवार को सुबह ही चमकीली धूप ने हर कि सी का दिल खुश कर दिया। पिछले कई दिनों ठंड से परेशान लोगों ने धूप सेंककर ठिठुरी हुई हड्डियों को गरमाहट दी। हालांकि इस दौरान चल रही बर्फीली हवा छांव में खड़े लोगों को हिलाती रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें