फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑर्गेनिक केमिस्ट्री ने उलझाया, 85 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) का आयोजन रविवार को जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 2835 परीक्षार्थियों में 2750 सम्मिलित हुए, जबकि 85 अनुपस्थित थे। परीक्षा देने के बाद बाहर आए परीक्षार्थी आपस में चर्चा कर रहे थे कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री की तुलना में फिजिक्स के प्रश्न काफी कठिन थे। ऑर्गेनिक केमेस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। कुछ प्रश्न काफी सरल थे तो कुछ उलझाऊ थे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवालों ने खूब उलझाया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा नीट यूजी का आयोजन रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इसमें कुल 2835 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनके लिए छह विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। एक पाली में दिन में दो से पांच तक होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद निश्चित समय पर केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सभी छह केंद्रों पर 2750 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 85 अनुपस्थित थे। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 16 अनुपस्थित और 464 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480 में से 467 उपस्थित, लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में 480 में से 463 उपस्थित, एमएएच इंटर कॉलेज में 576 में से 561 उपस्थित, डीएवी इंटर कॉलेज में 339 में से 327 उपस्थित और आदर्श इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 468 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता सिंह ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
कई परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। छात्रों के केंद्रों में प्रवेश करने के बाद परिजन विद्यालयों के बाहर परीक्षा संपन्न होने का इंतजार करते रहे। इसके चलते परीक्षा केंद्रों के आसपास चहलपहल रही। परीक्षा खत्म होने के बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के बाहर निकलने पर यातायात में अवरोध हुआ। हालांकि कुछ ही देर बाद सुचारु होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें