फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताली-थाली बजाकर मोदी के मन की बात का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मन की बकवास बंद करो, किसानों की बात सुनो आदि नारों के साथ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने तुलसीसागर लंका स्थित कार्यालय, करंडा, गैवीपुर, हथौड़ा, शहाबपुर, हथियाराम बेलहरा आदि गांवों में ताली और थाली बजाकर मोदी के मन की बात का विरोध किया। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने शहाबपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने, 2020 का बिजली बिल वापस लेने के सवाल पर किसान इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली बार्डर पर खुले आसमान तले सड़क पर हैं लेकिन उनके सवालों को हल करने के बजाए पीएम देशवासियों को मन की बात सुना रहे हैं। भाकपा (माले) और किसान महासभा इसका कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन

करंडा में खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर वह गंभीर नहीं है। गैवीपुर में खेग्रामस जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने का वादा करके आई मोदी सरकार अडानी, अंबानी के फायदे के लिए रेलवे से लेकर खेती-बारी, बिजली को औने-पौने दाम पर बेच रही है। कार्यक्रम में सरोज यादव, उजागिर राम, अंगद विश्वकर्मा, निर्मला, योगेंद्र भारती, रामप्यारे राम, किशन मौर्य, रामअशीष बिंद, सत्येंद्र कुमार, मंजू गोंड ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें