फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह स्थानों पर खुले ओपन जिम अब पार्कों में कर सकेंगे व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में लोगों को सेहतमंद रखने और व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छह स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को इनका उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत किया गया और नगरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद निधि योजना के तहत शुरू की गई इस पहल से युवाओं समेत शहर के अन्य नागरिकों को भी खुले स्थानों पर व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी।
सांसद प्रतिनिधि डॉ. अवधेश ने बताया कि ओपन जिम पीजी कॉलेज खेल मैदान, नवीन स्टेडियम गोराबाजार, रवींद्रनाथ टैगोर पार्क, लंका मैदान पार्क, गांधी पार्क आमघाट और डॉ. एवी इंटर कॉलेज में लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री किरण सिंह, सुमन बिंद, कार्यालय मंत्री राजेंद्र प्रजापति, अर्जुन सेठ, मोहित सिंह, डॉ. माया सिंह, विभा पाल और पवन राय, सभासद सोमेश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें