फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कक्षा पांच की छात्रा कृतिका बनीं प्रधानाध्यापक, संभाली विद्यालय की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में कक्षा पांच की मेधावी छात्रा कृतिका यादव को सांकेतिक रूप से प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार संभालने के बाद कृतिका ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अनुशासन की समीक्षा की। साथ ही अन्य बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गुणवत्ता समन्वयक शिवम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, समानता और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कृतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें