शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पातल के वेटिंग हाल में बैठे मरीज व उनके तीमारदार। संवाद
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों मरीजों की तादात में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग के ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, शुगर और डायरिया के ज्यादा मरीज हैं।
डॉक्टर इसका मुख्य कारण जिले में बढ़ते तापमान को मान रह हैं। अस्पताल के डॉ. नारायण पांडेय ने बताया कि, बीते चार दिनों से मरीजों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बीते शनिवार को जहां अस्पताल के मेडिसीन विभाग की ओपीडी में करीब 620 मरीज पहुंचे थे। वहीं, बृहस्पतिवार को इनकी संख्या बढ़कर करीब 743 तक पहुंच गयी है, जबकि बुधवार को करीब 758, मंगलवार को करीब 767, सोमवार को करीब 786 मरीज पहुंचे थे।
मरीजों और उनके साथ पहुंचे तीमारदारों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। अस्पताल के त्वचा रोग ओपीडी में भी विभिन्न समस्याओं के साथ 235 मरीज पहुंचे थे।