फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 27 थानों में सिर्फ 7 पिंक बूथ, शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रहीं महिलाएं

विज्ञापन
जमानियां में बंद पड़ा पिंक बूथ-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 27 थाने हैं। इसमें से महज चार जगहों पर पिंक बूथ बने हैं। जो कि शहर में दो जगहों पर, एक-एक जंगीपुर और जमानिया में बने हैं। अधिकांश थाना क्षेत्रों में पिंक बूथ स्थापित नहीं होने से पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए थानों तक दौड़ लगानी पड़ रही है। महिला अपराध पर अंकुश एवं त्वरित कार्रवाई के लिए शहर में महुआबाग और लंका पर पिंक बूथ स्थापित कराया गया था। वहीं, जंगीपुर और जमानिया में भी स्थापित कराया गया है। जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में पिंक बूथ नहीं है। ऐसे में महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए थानों तक की दौड़ लगानी पड़ती है। जबकि इसके स्थापित होने से साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया हैक, धमकी, ब्लैकमेलिंग सहित महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को पीड़ित महिलाएं आसानी से दर्ज करा सकती है, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किया जा रहा जागरूक, ताकि बिना झिझक करें शिकायत
मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर बाजार, सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों सहित अन्य जगहों पर महिलाओं को जागरूक कर रही है, इससे महिलाएं बिना झिझक शिकायत दर्ज करा सकें। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन पिंक बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की ही तैनाती की गई है, जिससे महिलाएं आसानी से अपनी बात बता सके।
सभी थानों में महिला बीट है। जनपद में 140 महिला बीट है। एक बीट में दो महिला आरक्षियों की तैनाती है। यह गांवों एवं शहरों में बीट वार पहुंचकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। यही नहीं महिला अपराध की जानकारी होने पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। पिंक बूथ बढ़ाने को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं है।-डॉ. राकेश मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें