फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 39 मामले ही निबटे

Tue, 04 Jul 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
तहसील दिवस पर लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी संजय खत्री।
विज्ञापन
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सात तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को 990 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार मुख्य तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी आवेदन-शिकायत पत्र आते हैं
विज्ञापन


उनका समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली क्षम्य नहीं होगी। कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि संबंधी विवाद को लेखपाल एवं पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र विजय सिंह, प्रशिक्षु आईएएस, उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय एवं नायब तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील में  उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 219 शिकायती पत्रों में सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। 184 आवेदन पत्रों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 148 में से छह आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 80 आवेदन पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 204 में छह आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में 24 में 3 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें