औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के नगर क्षेत्र स्थित नई सड़क त्रिमुहानी के पास शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सैदपुर पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम अधिकारियों ने एक वाहन से एक लाख 44 हजार 400 रुपए नकदी बरामद किया।
कार मालिक द्वारा रुपये का ब्यौरा नहीं दे पाने पर पुलिस ने रुपये को जब्त कर लिया है। इस संबंध में उड़न दस्ता टीम के राकेश कुमार दीक्षित ने सैदपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरामद धनराशि रामरेपुर गांवनिवासी मनोज यादव का है। वह ईट भट्ठा चलाता है।