फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नवली गांव के जलालपुर डेरा के पास शनिवार की देर रात बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नवली गांव निवासी नंदजी का पुत्र रामानंद सिंह (26) शाम को भदौरा बाजार में बाइक से गया था। वह रात में घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब नौ बजे ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर नवली गांव के जलालपुर डेरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रामानंद और दूसरा बाइक सवार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भक्सी का डेरा गांव निवासी अक्षय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायलों के परिवार को सूचना देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने रामानंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर रामानंद का शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से न तो सूचना दी गई है और न ही कोई तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें