फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, जौनपुर में गर्भवती महिला समेत दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 09:53 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की शनिवार की रात मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य ने इसकी पु्ष्टि की है। बताया कि मुंबई से लौटे बुजुर्ग की बीएचयू में जांच कराई गई थी। जिसमे वह पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले भी जिले में दो कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर तीन तक पहुंच चुका है और संक्रमितों की कुल संख्या 321 है। जबकि एक्टिव केस 48 है। इनमें से 275 कोराना संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
जौनपुर में गर्भवती महिला समेत दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव केस की संख्या 509 हो गई है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि बक्शा ब्लॉक के गौराकला निवासी 32 वर्षीय युवक 23 जून को ट्रक से मुंबई से आया था।

गांव पहुंचने के बाद उसी दिन उसका सैम्पल लेकर पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 22 मई को ट्रेन से मुंबई से आई रामनगर ब्लॉक के गुतवन निवासी 29 वर्षीय महिला गर्भवती है।

गांव आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर महिला को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। वहां 25 जून को सैम्पल लेकर जांच कराया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। महिला का उपचार बीएचयू में चल रहा है। वहीं पॉजिटिव मिले युवक को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें