फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने वाला फंदे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज में मंगलवार की रात किशोर के ऊपर पेट्रोल फेंककर आग लगाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार को हैदरगंज तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया। झुलसे किशोर का उपचार मऊ में चल रहा है। हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हैदरगंज गांव निवासी विजय चौहान का पुत्र त्रिभुवन चौहान (16) घर के दरवाजा पर खड़ा होकर अपनी मां से बात कर रहा था। इसी दौरान वहां गांव का ही मनबढ़ युवक विनोद चौहान हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर वहां पहुंचा था और त्रिभुवन शरीर पर पेट्रोल फेंक दिया था। जब तक कोई कुछ पाता, माचिस निकालकर आग लगा दिया था, जिससे किशोर के कपड़ा से आग की लपटें उठने लगी थी। यह देख मां बेहोश होकर गिर पड़ी थी। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे। लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था। परिवार के लोग पहले निजी चिकित्सक और बाद में झुलसे किशोर को मऊ ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत में सुधार है। किशोर के पिता ने नामजद तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
इसी ग्राम में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक हैदरगंज तिराहा के पास खड़ा है और कही भागने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दबोचकर थाना लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया आरोपी विनोद चौहान के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 208/19 धारा 326 आईपीसी में वांछित था। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय, कांस्टेबल विरेंद्र यादव, अवनीश कुमार सिंह, रामजीत, नीरज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें