15 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर हुई थी वारदात
थाना प्रभारी के अनुसार, पातेपुर निवासी रोहित सिंह 15 अगस्त को अपने मित्र आदित्य चौहान के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास गया था। दोनों वहां फोटो खींचकर लौट रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार तीन युवक पहुंचे और उन पर फायरिंग करने का आरोप है। जान बचाने के दौरान रोहित खेत में भरे पानी में गिर गया था, जबकि आदित्य दूसरी दिशा में भाग निकला था।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने रोहित को पकड़ लिया था और मारपीट करते हुए बुलेट से रामानंद का पूरा स्थित पानी की टंकी के पास ले गए थे। वहां उसके साथ मारपीट की थी। आसपास लोगों के आने की आहट पर आरोपी रोहित को छोड़कर फरार हो गए थे। रोहित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विशाल यादव, अनुप यादव और हिमांशु यादव को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।