सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को बार एसोसिएशन के सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सिविल जज (जूडि) नंद कुमार ने सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष उमेश
राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र नाथ लाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज अहमद विरेंद्र सिंह, सुनील कुमार मालवी, सचिव दयाशंकर मिश्र, कनिष्ठ सचिव गोरख नाथ, शकील अहमद खॉ, सैयद वफादार हुसैन एवं कोषाध्यक्ष रामऔतार राय को पद व
गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए वह प्रयत्नशील हैं। सिविल बार को जल्द ही ई-लाइब्रेरी से युक्त कर दिया जाएगा।
अधिवक्ता समाज का गौरव होता है। अधिवक्ताओं की समस्याएं दूर कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रथम अपर सिविल जज (जूडी) जगन्नाथ, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, विरेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश राय, सच्चितानन्द राय,
सुबाष यादव, विरेन्द्र कुमार सिंह, जावेद अहमद, शम्भु तिवारी, एवाई अब्बासी, पीपी राय, राजेन्द्र, शिवशंकर यादव, राजेन्द्र उपाध्याय मौजूद रहे। संचालन उदय प्रताप राय ने किया।