फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकतर फरियादी मायूस होकर लौटे घरडीएम-एसपी की मौजूदगी में 18 मामलों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जखनिया तहसील में किया गया। डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 168 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन

मौके पर केवल 18 का निस्तारण किया गया। जनपद की सभी तहसीलों में कुल 477 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर 44 का निस्तारण किया गया।
जखनिया तहसील में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लगाने के लिए फरियादी सुबह साढ़े नौ बजे से ही जुटने लगे थे। जखनिया तहसील क्षेत्र के अलावा अन्य तहसीलों के फरियादी भी यहां पहुंचे थे।
डीएम-एसपी व अन्य अधिकारियों के आने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही शुरू हुई। क्रमबद्ध तरीके से फरियादियों ने अपनी-अपनी फरियाद लगाई। ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े हुए आए। जिन फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, उनके चेहरे पर चमक देखने को मिली।
विज्ञापन

अन्य फरियादी निराश नजर आए। वहीं जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते हैं, इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइश कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें।
तहसील के सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं, जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए।
जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व उदासीनता अक्षम्य होगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें