फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर उपनिबंधक समेत छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। न्यायालय के आदेश पर दिलदारनगर थाने की पुलिस ने उप निबंधक सेवराई समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उप निबंधक सेवराई पर भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है।
नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी उदय राधाकृष्ण ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा कि उनका मकान दो मंजिला है।
उसमें वह अपने परिवार सहित वर्षों से रहते हैं। विपक्षी राजेश कुमार राय, सत्य नारायण वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि भू-माफिया प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।
उन्होंने दुर्गा प्रसाद गुप्ता को मालिक दिखाकर फर्जी चौहद्दी के आधार पर उक्त मकान का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करा लिया। जबकि दुर्गा प्रसाद गुप्ता कभी भी मकान के मालिक नहीं रहे और न ही किसी सरकारी दस्तावेज खतौनी आदि में उनका नाम दर्ज है।
विज्ञापन

पूरे षड्यंत्र में उपनिबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव सेवराई की मिलीभगत है जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कराया। 26 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे विपक्षी 10 अज्ञात लोगों के सहित उनके मकान में जबरन घुस आए और जेसीबी मंगवाकर मकान गिराने की धमकी दी।
विरोध करने पर मारपीट और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना थानाध्यक्ष दिलदारनगर को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को पंजीकृत डाक से मामले से अवगत कराया। लेकिन, नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

न्यायालय में पेश तहरीर के आधार पर 16 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें