फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किए दान-पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही दान-पुण्य के बाद बाबा बालेश्वर नाथ व महर्षि भृगु मंदिर में दर्शन पूजन किया। शहर के महावीर घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, शिवपुर और सती घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने पुण्य की कामना से जरूरतमंदों को दान कर मां गंगा से मनुहार किया।
विज्ञापन

दोपहर तक लगातार गंगा स्नान करने को लेकर घाट गुलजार रहें। हर हर गंगे का घोष से तट गूंजते रहे। तीन बजे भोर से ही लोगों के कदम गंगा घाट की तरफ चल पड़े। देखते ही देखते घटों पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने विधिवत गंगा का पूजन व अर्चन किया। मां गंगा से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
मझौवां : गंगा दशहरा का पावन पर्व पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, शिवपुर और सतीघाट समेत तमाम छोटे-बड़े गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहे। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य कर गरीबों को अन्नदान किया। घाटों पर मंगल गीतों के बीच मां गंगा को हलवा-पूरी और गुड़ का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं ने मां गंगा को पीली साड़ी चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरा क्षेत्र हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ और मां काली के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर छोटे-बड़े बोतल और गैलनों में गंगाजल भरकर घर ले जाते दिखाई दिए। हुकुम छपरा गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर दिनभर मेले जैसा दृश्य बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर रामगढ़ बाजार में भी देखने को मिला। दुकानों, ठेले-खोमचों और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पर्व को लेकर बाजार में पूरे दिन रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें