फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गठौली गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के गठौली निवासी रामधनी यादव का पुत्र रामदुलार यादव सुबह अपने बागीचे में आम तोड़ रहा था। तभी उनके पड़ोसी दीपक यादव पुत्र सुब्बा यादव रोकने लगे। इसको लेकर दोनों में बहस शुरु हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुल चार लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें