फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 110 प्रवासी गाजीपुर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 110 प्रवासी पहुंचे
विज्ञापन

28 संदिग्धों की हुई सैपलिंग
वाराणसी व जौनपुर में 36 कोरोना मरीजों का चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ाता जा रहा है। प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। बुधवार को भी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 110 प्रवासी मजदूर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अचानक उतर गए। सभी को बलिया जाना था। बिना किसी सूचना और तैयारी के अचानक ट्रेन से उतरे श्रमिकों को आरपीएफ तथा जीआरपी ने स्टेशन पर ही रोक दिया। बाद में उनकी स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन किया गया। यहां निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर चहुओर दहशत है। देखा जाए तो अब तक 1815 कोरोना संदिग्धों की जिले में सैंपलिंग हुई है। इनमें से 1375 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1321 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 399 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में मिले कुल 42 कोोना मरीजों में से छह ठीक किया जा चुका है। जबकि 36 वर्तमान में संक्रमित हैं।
जिले में बुधवार को दोपहर बाद एक बजे के करीब महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 110 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंची। इनमें 96 पुरू्ष- महिला और 16 बच्चे शामिल थे। इस ट्रेन को सीधे बलिया जाना था, लेकिन किसी कारणवश ट्रेन के यहां रूकते ही जनपद के सभी प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेेशन पर उतर गए। यह देख रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस ने उन्हें स्टेशन पर रोक दिया। सभी को सामाजिक दूर बनाकर खड़े होने को कहा गया। इसके बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। अधिकारियों की देखरेख में प्लेटफार्म पर मौजूद सभी श्रमिकों का डाक्टरों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसके बाद सभी को होम क्वारंटीन करते हुए उनके गतव्य के लिए रवाना किया गया। इस बीच प्रवासी मजदूरों को चाय नाश्ता भी कराया गया। सदर तहसीलदार मुकेश सिंह, शहर कोतवाल धनंजय मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर देखा जाए तो बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ़ुल 28 संदिग्धों का सैंपल लिया है। जबकि 24 घंटे में एक भी रिपोट नहीं आई है। जबकि 399 रिपोर्ट अभी भी लंबित है। उधर वाराणसी और जौनपुर में कुल 36 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। उधर जनपद में बनाए गए 14 हाट स्पाट इलाकों में पूरी स्पाबंदी लगा दी गई है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक है। लोग घरों में कैद हैं। किसान और मजदूर परेेेशान हैं। उधर इन गावों को सैनिटाइज किया जा रहा है। यहां संदिग्धों की सैंपलिंग जारी है।
विज्ञापन

इनसेट...
धर्मांगतपुर के युवक की दुबई में मौत
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर (रामनारा) निवासी जगधारी चौहान-42 की दुबई में सोमवार की रात एक अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार की सुबह मौत की खबर आते ही परिजन चीत्कार उठे। दो वर्ष पूर्व रोजी- रोटी कमाने घर से दुबई गए जगधारी को क्या पता था कि हमारे जीवन का अंत यहीं पर होगा। मृतक दुबई में एक कंस्ट्रक्सन कंपनी में सेंट्रिग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि वह दस साल से दुबई में रहकर परिवार का खर्च चलाते थे । दो साल पहले वह घर आए थे और यहां से घर गए थे। वह घर आना चाहते थे, लेकिन लाकडाऊन के चलते नहीं आ सके। दस रोज पहले उनकी परिजनों से बात हुई थी। सीने में दर्द होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व वह काम पर जा रहे थे कि सीने में दर्द होने के चलते उन्हें, वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन बाद मृतक का शरीर गांव लाया जा सकेगा । मृतक परिवार के अकेले ही कमाऊ सदस्य रहे। उनके मौत से पत्नी चमेली देवी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था । मृतक के पांच पुत्र तथा एक पुत्री है जिसमें तब तक मात्र एक पुत्र की शादी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें