मरदह। इंडिया कंपनी में जितने लोग शामिल हैं, वह ईडी और सीबीआई की जांच से डर रहे हैं। यह बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही हैं।
वे शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता रामसकल राजभर के निधन पर उनके आवास बीरबलपुर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तो उन्हें जातीय जनगणना की याद नहीं आई। पिछड़े-वंचित लोगों की कोई सुध नहीं ली, लेकिन जब सरकार से बाहर हैं तो पिछडों की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक रामसकल राजभर ने पार्टी के विस्तार के लिए जो योगदान किया है उस योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह वह रायपुर बाघपुर,धनेशपुर, चकककपिल, बरेंदा आदि गांवों में गए। विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों का ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
इस अवसर पर अश्वनी सिंह, जयलाल राजभर,राजकुमार राजभर,भोला राजभर, विनोद पासवान, जोगेंद्र राजभर, गुड्डू राम आदि मौजूद रहे।