जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित नहर में बुधवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। जहां से पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दरौली गांव निवासी शिवबचन यादव (80) प्रतिदिन की भांति शौच करने के लिए घर से निकला और शौच के बाद नहर पर पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। आस-पास कोई न होने के कारण वह डूब गया और बहते हुए मुहम्मदपुर गांव के पास पहुंच गया। जहां नहर के पास मौजूद लोगों ने नहर में शव को तैरता देख घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कोतवाली में परिजनों ने शव की शिनाख्त शिवबचन यादव निवासी दरौली के रूप में की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण वंदना सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।